अवॉर्ड सेरेमनी में टीम इंडिया ने नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी।
मैच प्रेज़ेंटेशन में साइमन डूल ने कहा कि ‘मुझे एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा सूचित किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार ग्रहण नहीं करेगी।
भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। जीत के बाद भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसी वजह से मेडल सेरेमनी शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई।
भारतीय सेना को देना चाहता हूं एशिया कप की मैच फीस…’, पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कप्तान सूर्या का बड़ा ऐलान…
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैचों की अपनी फीस को भारतीय सेना को देना चाहते हैं







